-
Advertisement
नरगिस फाखरी ने टोनी बेग से गुपचुप रचाई शादी, अब स्विट्जरलैंड में मना रही हैं हनीमून
Nargis Fakhri Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Bollywood Actress Nargis fakhri)अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड टोनी बेग (Boyfriend Tony Beg)के साथ शादी कर ली है। एक समय एक्ट्रेस उदय चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं। नरगिस ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकस्टार से डेब्यू किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक,’नरगिस ने लॉस एंजिल्स में गुपचुप तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड टॉनी बेग से शादी रचा ली है। दोनों ने पिछले हफ्ते अमेरिका के एक फाइव स्टार होटल में अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। एक्ट्रेस फिलहाल स्विट्जरलैंड (Switzerland)में हनीमून पर हैं। नरगिस फाखरी और टोनी बेग दोनों ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी उनकी शादी की तस्वीरें न खींचे। यह एक बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल थे।’
आपको बता दें कि नरगिस और टोनी पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। उन्हें 2022 में प्यार हुआ था। टोनी का जन्म कश्मीर में हुआ है और वो एलए में रहते हैं। हालांकि नरगिस फाखरी ने अभी तक अपनी शादी की अफवाह पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अभिनेत्री फिलहाल अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में स्विट्जरलैंड हनीमून की कई सारी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
