-
Advertisement
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, Himachal की झोली में आया सिर्फ एक मेडल
Last Updated on March 6, 2020 by Deepak
मंडी। लड़कों की 39वीं और लड़कियों की 22वीं राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई। प्रदेश में पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल (Himacha) की झोली में सिर्फ एक मेडल आया, जबकि अधिकतर मेडल हरियाणा की झोली में गए। 92 किलो भार फ्री स्टाइल में बिलासपुर जिला के घुमारवीं निवासी अजय ने सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से आए 1050 पुरुष और महिला पहलवानों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: खुशखबरीः 16 से Mandi अस्पताल में रोजाना लगेगा लंगर
इनमें से 120 पहलवानों का चयन अंतरराष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है। इस कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आयोजकों को अपनी ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की। महेंद्र सिंह ठाकुर ने देश भर से आए पहलवानों से हिमाचल प्रदेश की वादियां घुमकर जाने का आह्वान भी किया।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार के बजट को प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया। उन्होंने बताया कि वह तीन दशकों से विधानसभा में हैं और कई बजट देख चुके हैं लेकिन जो बजट इस बार पेश किया गया है वह समाज के हर वर्ग के लिए है। इसमें रोजगार के अवसर भी हैं और प्रदेश के विकास को नई दिशा देने की सोच भी है। उन्होंने इस बेहतरीन बजट के लिए सीएम जयराम ठाकुर को बधाई भी दी। समारोह के अंत में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…