-
Advertisement
टोक्यो ओलंपिकः भाला फेंक में नीरज ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण
Last Updated on August 7, 2021 by Sintu Kumar
टोक्यो। भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ( Athlete Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक( Tokyo Olympics) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट( Athlete) हैं। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। 86.67 मीटर के साथ चेक गणराज्य के याकुब वाल्देज दूसरे स्थान पर रहे जबकि उनके ही देश के विटेस्लाव वेसेली को 85.44 मीटर के साथ कांस्य मिला।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक : महिला गोल्फर अदिति पदक से चूकीं, हासिल किया चौथा स्थान
https://twitter.com/Olympics/status/1423980083656732675
नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव ने हालांकि यह स्वर्ण निशानेबाजी में जीता था। यहां टोक्यो में नीरज ने जो किया है वह ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में कभी कोई पदक नहीं मिला।
–आईएएनएस