-
Advertisement
टोक्यो ओलंपिक : महिला गोल्फर अदिति पदक से चूकीं, हासिल किया चौथा स्थान
Last Updated on August 7, 2021 by Sintu Kumar
भारत की महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक ( Tokyo Olympics) में महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। चौथे और अंतिम राउंड के अंतिम क्षणों में की गई कुछ गलतियां अदिति को पदक से दूर ले गईं। वह तीन राउंड तक पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। चौथा स्थान भी अदिति के लिए सराहनीय कहा जाएगा।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिकः कुश्ती में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग पुनिया
अमेरिका की नेली कोर्डा ने इस इवेंट का स्वर्ण जीता जबकि रजत के लिए जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच प्लेआफ मुकाबला होगा।भारत की एक अन्य गोल्फर दीक्षा डागर हालांकि प्रभावित नहीं कर सकीं। दीक्षा 60 गोल्फरों के बीच संयुक्त रूप से 50वें स्थान पर रहीं।
–आईएएनएस