-
Advertisement
Corona Breaking: नोएडा से लौटा व्यक्ति निकला पॉजिटिव, हिमाचल में एक्टिव केस 130
हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) संक्रमित का आंकड़ा फिर बढ़ गया है। हमीरपुर (Hamirpur) में कोरोना पॉजिटिव का नया मामला सामने आया है। 20 मई को नोएडा से लौटा व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। हमीरपुर में आज अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं। डीसी (DC) हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर जिला में आज कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति का मामला सामने आया है। इससे पूर्व सुबह भी एक मामला सामने आया था, जिससे आज संक्रमित मामलों की संख्या दो हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुजानपुर क्षेत्र के बगेहड़ा बुहला गांव के 56 वर्षीय व्यक्ति के आज देर सायं प्राप्त रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति गत 20 मई, को नोएडा से एक टैक्सी (Taxi) में यहां आया था और यह टैक्सी इसे छोड़कर वापस चली गई थी। इस व्यक्ति को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीर बगेहड़ा में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा गया था। इसे अब जिला कोविड (Covid) केयर सेंटर में भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Una में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल, दो पीजीआई रेफर
इस नए मामले के साथ हमीरपुर में कुल आंकड़ा 62 हो गया है। 56 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 196 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव मामले 130 हो गए हैं। अब तक 64 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। तीन मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना पॉजिटिव के 8 नए मामले आए हैं। इसमें हमीरपुर में दो, कांगड़ा (Kangra), बिलासपुर, मंडी (Mandi), ऊना (Una), चंबा (Chamba) और सोलन में एक-एक मामला सामने आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

