-
Advertisement
धर्मशाला में NPS कर्मियों का धरना 24 को, नवंबर में पेन डाउन स्ट्राइक को चेताया
धर्मशाला। हिमाचल के हर जिला मुख्यालय पर 24 अक्टूबर को सांकेतिक धरने होंगे। न्यू पेंशन स्कीम (NPS) कर्मचारी एसोसिएशन कांगड़ा भी जिला मुख्यालय धर्मशाला (Dharamshala) में 24 अक्टूबर को धरना देगी। अगर सरकार मांगों को नहीं मानती है तो 24 नवंबर को कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल (Pen Down Strike) करेंगे। एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजिन्दर मन्हास और महासचिव अनीश धीमान ने कहा कि जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी सैकड़ों कर्मचारी 24 अक्टूबर को इस धरने में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की 20 खंड इकाइयों के सैकड़ों कर्मचारी इस धरने में पेंशन बहाली की मांग को लेकर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: पुरानी पेंशन करो बहाल, NPS कर्मचारी संघ ने पीएम और सीएम को भेजे ज्ञापन
जिला प्रधान मन्हास ने कहा कि पिछले तीन साल से न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों की जायज मांग को भी प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है। कोविड से बचाव के लिए इन्हीं कर्मचारियों ने लगभग 25 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष (Chief Minister Relief Fund) में भी दी। पर आज कर्मचारी को न्यू पेंशन स्कीम के खराब नतीजों से कर्मचारियों को बचाने के लिए सरकार कुछ करती नहीं दिखती। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हिमाचल के एनपीएस कर्मचारियों को वह लाभ भी नहीं मिल रहे जो केंद्र 2009 से अपने कर्मचारियों को दे रहा है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


