-
Advertisement
सरकार ने होटल में खाना खाने के बदले नियम, अब ग्राहकों को नहीं देना पड़ेगा सर्विस चार्ज
होटल व रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब लोगों को रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए सर्विस चार्ज (Service Charge) नहीं देना पड़ेगा। उपभोक्ता मामले के विभाग ने इस पर कड़ी सख्ती दिखाते हुए 2 जून, 2022 को अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में होटल, रेस्टोरेंट और इनसे जुड़े कई संगठन शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- इन लोगों को नहीं मिलेगा नया सिम कार्ड, यहां जानिए कारण
जानकारी के अनुसार, कस्टमर हेल्पलाइन पर इस विषय को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। 2 जून को होने वाली बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित सिंह करेंगे। बैठक में उपभोक्ताओं से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में जोमैटो, स्विगी, डिलहीविरी, जेप्टो, ओला, उबर जैसे प्रोवाइडर को बुलाया गया है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने 21 अप्रैल, 2017 में सर्विस चार्ज को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी। इन गाइडलाइंस में कहा गया था कि कई बार कंज्यूमर बिल में लगे सर्विस चार्ज देने के बाद भी वेटर को अलग से ये सोचकर टिप देते हैं कि बिल में लगने वाला चार्ज टैक्स का पार्ट होगा। यानी खाने की कीमत के साथ-साख सर्विस चार्ज जुड़ा हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

