-
Advertisement
न्यूजीलैंड की MP हाना ने सदन में किया हाका डांस , विधेयक का कॉपी भी फाड़ी – देखें वीडियो
New Zealand MP Haka Dance: न्यूजीलैंड की संसद में एक अजब नजारा देखने को मिला है। संसद की सबसे युवा सांसद हाना-रहिती माइपे-क्लार्क (Hana-Rahiti Maipe-Clark) ने संसद में विवादास्पद प्रदर्शन कर डाला। 22 वर्षीय हाना माओरी जनजाति से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने संसद में स्वदेशी संधि विधेयक के विरोध में माओरी कल्चर का हाका डांस (Haka Dance) करते हुए उसकी कॉपी फाड़ दी। सोशल मीडिया पर हाना का वीडियो भी वायरल (Video viral)हुआ है, जिसमें हाना हाका नृत्य करते हुए बिल की कॉपी फाड़ती हुई नजर आती हैं।
Indian Parliament is scary
New Zealand: Hold my bear 👹 pic.twitter.com/vD7uf95NVp
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 14, 2024
संसद (Parliament) में हाना के इस विरोध का गैलरी में बैठे दर्शकों और कुछ अन्य सांसदों ने भी समर्थन किया, जिसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ। इस कारण स्पीकर ने सत्र अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया। विधेयक का विरोध करने वालों का कहना है कि इससे नस्लीय कलह और संवैधानिक उथल-पुथल का खतरा है।
क्यों हो रहा है विधेयक का विरोध
विवादास्पद संधि सिद्धांत विधेयक (Controversial Treaty Principles Bill) को बहुत कम समर्थन मिला है और इसके कानून बनने की संभावना नहीं है। आलोचकों का कहना है कि यह नस्लीय विवाद और संवैधानिक उथल-पुथल की धमकी देता है, जबकि हजारों न्यूजीलैंडवासी इस सप्ताह इसका विरोध करने के लिए देश भर में यात्रा कर रहे हैं। बताया गया है कि 1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तहत, जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं, जनजातियों को ब्रिटिशों को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकारों का वादा किया गया था। बिल में निर्दिष्ट किया जाएगा कि वे अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होने चाहिए।
क्या है हाका डांस?
हाका कोई आम नृत्य नहीं है। यह एक प्राचीन युद्ध नृत्य (Ancient war dance) है, जिसे माओरी जनजाति के लोग पूरी ताकत और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत करते हैं, जैसा कि आपने हाना के वायरल वीडियो में देखा है। नृत्य माओरी जनजाति (Maori Tribes)के गौरवशाली इतिहास, शक्ति और एकता का एक उग्र प्रदर्शन है।
नेशनल डेस्क

