-
Advertisement
सेरी मंच पर दो वर्ष बाद जमकर उड़ा गुलाल
/
HP-1
/
Mar 17 20223 years ago
कोरोना के कारण दो वर्षों के बाद इस वर्ष छोटी काशी मंडी में रंगो का पर्व होली त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंडी में होली का उत्सव एक दिन पहले मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर वीरवार को मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवक युवितियों ने डीजे की धुनों पर थिरकर खुब गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही मंडी शहर में विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी टोलियों में लोगों ने निकलकर अपनों के साथ होली खेल कर इस पर्व की खुशियों को सभी के साथ सांझा किया।
Tags