-
Advertisement
हिमाचल में खुलेंगे रोजगार के द्वार, 5000 करोड़ रुपए के MOU साइन करने का मसौदा तैयार
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार (Himchal Pradesh Government) औद्योगिक घरानों के साथ 5000 करोड़ रुपये के एमओयू (MOU) साइन करने जा रही है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति दौरा खत्म होने के बाद इस काम में तीव्रता लाई जाएगी।
यह एमओयू मेडिकल डिवाइस, पर्यटन, एजुकेशन और फार्मा जैसी बड़ी कंपनियों के निवेशकों के साथ होने की उम्मीद है। वहीं, एथेनॉल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए भी एमओयू साइन किया जाना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खेल विभाग ने निकाली 100 पदों पर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
राष्ट्रपति के दौरे के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के बाद सीएम जयराम ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, एसीएस आरडी धीमान और उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। इन उद्योगों के स्थापित होने से प्रदेश के करीब 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योग विभाग के पास 3500 एकड़ जमीन है, जिनमें उद्योगों को जमीनी स्तर पर उतारा जाना है।
