-
Advertisement
Kullu: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आईं 4 छात्राएं, दो की हालत गंभीर
Accident in Kullu College Campus: कुल्लू मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय कैंपस (Government College Campus) में चार छात्राएं एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई हैं। दो छात्राओं को गंभीर चोटें (Injured) आईं है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बाइक की चपेट में आले वाली छात्राओं की पहचान, कल्पना, अंजली ठाकुर, अंजलि चौहान और रितिका ठाकुर के रूप में हुई है। अंजली ठाकुर और अंजली चौहान को ज्यादा चोटें आई हैं।

घायल छात्रा रितिका ठाकुर ने बताया कि वह कॉलेज परीक्षा देकर आ रही थीं कि एक तेज रफ्तार बाइक (Speeding Bike) ने हमें टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि कुल्लू कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रकार के वाहन को कॉलेज कैंपस के अंदर आने की अनुमति ना दे। आज यह हादसा हमारे साथ हुआ है और कल किसी और के साथ भी हो सकता है।
