-
Advertisement
कहीं आपको न लग जाए लाखों का चूना, जल्द सुधारिए अपने बच्चे की ये ‘लत’
कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद है और बच्चे ऑनलाइन स्टडी(Online Study) के बहाने पूरा दिन फोन लेकर बैठे रहते हैं। ऐसे में बच्चों ने मोबाइल फोन( Mobile phone) पर नई-नई गेम्स (Games)डाउनलोड कर ली है और पूरा दिन गेम खेलने में लगे रहते हैं, अगर आपके बच्चे को भी गेम खेलने की लत लग चुकी है, तो इसे आपको जल्द सुधारना होगा, नहीं तो आपका बच्चा जल्द ही आपको बड़ा चूना लगा सकता है। जी हां, अमेरिका के कनेक्टिकट में छह साल के मासूम बच्चे ने अनजाने में गेम खेलते वक्त अपनी माता के क्रेडिट कार्ड( Credit Card) से 11.77 लाख रुपये खर्च कर डाले।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, छह साल का जॉर्ज जॉनसन अपनी मां जेसिका के आईपैड( Ipad) पर अपना पसंदीदा गेम सोनिक फोर्सेज खेल रहा था। गेम खेलते समय बच्चे ने नए कैरेक्टर के इस्तेमाल और ऊपर के लेवल पर पहुंचने के लिए क्रेडिट कार्ड से खूब खरीदारी कर डाली। बिल आने पर जेसिका को लगा कि किसी और ने फ्रॉड (Fraud) किया है। इसकी वजह से उन्होंने पहले बैंक से संपर्क किया और शुरुआती 60 दिन तक वो एप्पल से संपर्क नहीं कर सकीं। हालांकि बाद में जॉर्ज के माता-पिता को इस बात का पता चला कि ये सब गेम खेलने की वजह से हुआ है। एप्पल कंपनी ने जॉर्ज के परिवार को रिफंड देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि पैरेंट चाइल्ड प्रूफ सेटिंग ऑन( Parent child proof setting on) नहीं कर पाए थे।
वहीं, अपने बेटे की इस हरकत पर मां जेसिका का कहना था कि उनके बेटे का व्यवहार ड्रग एडिक्ट (Drug Addict) की तरह हो गया था। जॉर्ज के माता-पिता ने गेम को भी फंसाने वाला करार दिया है। हैरत की बात ये है कि जब जेसिका ने बच्चे को जब इस बारे में पूछा तो उनका उत्तर था कि मां, मैं तुम्हें पैसे चुका दूंगा। परिवार का कहना है कि उनकी आमदनी इस साल 80 फीसदी कम हो गई है और ऐसे में परिवार को क्रिसमस सेलिब्रेट(Christmas celebration) करने में भी मुश्किल हो जाएगी।
