-
Advertisement
97 की उम्र में पैरामोटरिंग, हैरान लोगों ने दादी की बहादुरी को किया सलाम
Last Updated on November 27, 2023 by Soumitra Roy
नई दिल्ली। जीने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। फिर चाहे उम्र शतक के करीब ही क्यों न पहुंच जाए। इसे साबित करने वाले लोग दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत (Ideal) बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर 97 साल की दादी (97 Year Old Women) का एक वीडियो जमकर वायरल (Viral) हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को पैरामोटरिंग करते देखा जा सकता है। इस वीडियो ने न केवल आम लोगों को ध्यान खींचा है, बल्कि बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी इस वीडियो से बेहद प्रभावित हुए।
महिंद्रा बोले- मेरी हीरो
जिस करतब को दिखाने में युवाओं के भी पसीने छूट जाते हैं, उसे एक 97 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला कर दिखाया है। वायरल हो रहे इस कमाल के वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को पैरामोटरिंग (Para Motoring) करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘उड़ने में कभी देर नहीं होती। ये आज की मेरी हीरो हैं।’ इस वीडियो को अब तक 1.4 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 34 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।
It’s NEVER too late to fly.
She’s my hero of the day… pic.twitter.com/qjskoIaUt3— anand mahindra (@anandmahindra) November 23, 2023
फैन्स हुए हैरान
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कैसे 97 साल की बुजुर्ग महिला पहले कुछ लोगों की मदद से मोटर चालित पैराग्लाइडर में बैठती हैं। इससे पहले उन्हें हेलमेट पहनाया जाता है और फिर मोटर के चालू होते ही आसमान में उड़ान भरने लगती हैं। इस दौरान महिला के साथ उनका ट्रेनर भी मौजूद रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे वे निडर होकर इस ऐडवेंचर गेम (Adventure Game) में शामिल हुई। वीडियो में उनकी बहादुरी देखते ही बनती है।