-
Advertisement
ABVP | Shimla | Amrit Mahotsav |
Last Updated on July 18, 2023 by sintu kumar
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 9 जुलाई, 1949 को स्थापना के बाद आज 45 लाख से अधिक सदस्यता के साथ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर उभरा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देशभर में अमृत महोत्सव समारोह आयोजित करने जा रही है। इसके तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश भी 27 जुलाई को शिमला में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इस अमृत महोत्सव समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट रहेंगी। समारोह में प्रदेश का नाम देश.दुनिया में रोशन करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।