-
Advertisement
नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur के “घर” रात बिताएंगे CM Sukhu, लोगों से करेंगे सीधा संवाद
CM Sukhu Night Stay at Siraj :मंडी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 30 नवंबर और पहली दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज (जिला मंडी) के प्रवास पर रहेंगे। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस दौरे में मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा करेंगे। इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि सीएम किसी सरकारी विश्रामगृह या होटल के बजाय एक आम ग्रामीण परिवार के घर पर रात गुजारेंगे।
पुलिस थाने के रसोइए के घर होगा रात्रि ठहराव
ग्रामीण परिवेश से जुड़ने की पहल के तहत सीएम सुक्खू 30 नवंबर की रात जंजैहली क्षेत्र के गुराटन गांव में एक स्थानीय निवासी के घर ठहरेंगे। यह घर उस रसोइए का है, जो जंजैहली पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों के लिए खाना बनाने का काम करता है। सीएम के रात्रि प्रवास को लेकर पहले ही मकान की बनावट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे, और अब गुराटन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकारी रेस्ट हाउस से इतर एक साधारण परिवार के घर रुकने का यह कार्यक्रम सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
चौलूथाच में जनसभा से होगी शुरुआत, ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम 30 नवंबर को पहले सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) में एक समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे सीधे मंडी जिले के सराज पहुंचेंगे, जहां कटारू पंचायत के चौलूथाच में विशाल जनसभा के साथ उनके दौरे की शुरुआत होगी। जनसभा को संबोधित करने और जनसमस्याएं सुनने के बाद वे रात्रि विश्राम के लिए गुराटन गांव जाएंगे और पहली दिसंबर को वापस लौटेंगे।
राहुल
