-
Advertisement
कंगना रनौत लड़ सकती हैं लोस चुनाव, एक्ट्रेस ने दिए संकेत -क्या हिमाचल होगी कर्मभूमि
हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा पहले गई बार होती रही है। लेकिन कंगना ने कभी इस बात को कभी स्पष्ट नहीं किया। अब कंगना ने खुद लोकसभा चुनाव में उतरने से जुड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) लड़ेगीं। दरअसल, अपनी फिल्म तेजस (Tejas) के रीलीज होने के बाद कंगना गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका पहुंची हुई थी। यहां पर मीडिया से बातचीत को दौरान कंगना ने चुनावी मैदान में उतरने संबंधी बयान दिया है। कंगना के इस बयान से सोशल मीडिया (Social Media) पर हलचल देखन को मिली हैं। कंगना हिमाचल से संबंध रखती है। मंडी के पूर्व सांसद रामस्वरूप के निधन के बाद कंगना के मंडी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए गए थे, लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने खुद चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है तो हो सकता है मंडी संसदीय सीट से वो चुनावी मैदान में उतरें।
कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूँ, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहाँ की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्तायें टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों।
मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई।
हे… pic.twitter.com/MUOy9KmyTI— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 2, 2023
द्वारका के बारे में बोली कंगना
इसी दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना ने द्वारका के बारे में भी कहा, ‘द्वारका नगरी तो मैं हमेशा कहती हूं कि दिव्य नगरी है। यहां की हर एक चीज अद्भुत है, कण कण में यहां द्वारकाधीश मौजूद हैं और द्वारकाधीश (Dwarkadhish) के दर्शन होते ही हम धन्य हो जाते हैं। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि दर्शन करने आएं पर काम की वजह से कभी कभी ही आ पाती हूं।
यह भी पढ़े:बर्थडे पर शाहरुख ने दिया Dunki के टीजर का तोहफा, फैन्स हुए दीवाने
कंगना ने ट्वीटर पर कुछ तस्वीरें (Pictures) भी शेयर की हैं और साथ में कैप्शन में लिखा- ‘कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूँ, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहाँ की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना, हरे कृष्णा !
