-
Advertisement
#Kashmir की वादियों में #Honeymoon मनाने पहुंचे आदित्य नारायण, शेयर की Sweet Photo
कश्मीर। सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) शादी के बाद हनीमून के लिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों में पहुंच गए हैं। पत्नी श्वेता के साथ आदित्य कश्मीर (Kashmir) में खूब एन्जॉय कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में दोनों इस ट्रिप के मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके हनीमून (Honeymoon) की पहली फोटो सामने आ गई है। खुद आदित्य ने इंस्टाग्राम पर श्वेता अग्रवाल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों आदित्य और श्वेता काफी प्यारे लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #Social_Media पर सबसे हेल्प मांग रहीं #Juhi_Chawla, जानिए क्या है वजह

आदित्य ने कहा कि ये उनकी पहली कश्मीर ट्रिप है। इससे पहले उन्हें देश के इस खूबसूरत कोने में आने का मौका ही नहीं मिला था। उन्होंने लिख, “हनीमून की शुरुआत हो गई है। धरती के स्वर्ग पर मैं पहली बार आया हूं।” सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी वायरल (Viral) हो रही है। फैंस को नए कपल की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है और लगातार कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

याद हो कि आदित्य और श्वेता एक दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। कोरोना की वजह से शादी (Wedding) में तो ज्यादा मेहमान नहीं आए थे, लेकिन उनकी हर फोटो ने सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के बाद आदित्य का भी एक फनी वीडियो खासा वायरल रहा था जहां पर श्वेता अपने ससुराल में पहली बार खाना पका रही थीं। वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य कह रहे थे कि अगर अच्छा नहीं बनाया तो मायके चले जाना। वैसे शादी के बाद अब आदित्य बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में एक 3 BHK खरीद लिया है। वे कुछ ही महीनों में वहां शिफ्ट हो सकते हैं।
