-
Advertisement
AMUL ने अलग अंदाज में दी आलिया और रणबीर को बधाई, लोगों को आ रहा पसंद
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर, 2022 को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को माता-पिता बनने की बधाई दी है।
यह भी पढ़ें:शान और शोहरत में चमका कमल हासन का सिक्का, ऐसी रही लव लाइफ
इसी बीच मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने भी दोनों को एक अलग अंदाज में बधाई दी है। बता दें कि अमूल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोनोक्रोमैटिक डूडल शेयर किया है, जिसमें आलिया, रणबीर और उनके बच्चे का एक कार्टून नजर आ रहा है।
https://twitter.com/Amul_Coop/status/1589540873158946817
अमूल ने इसे अपने ऑफिशयिल ट्विटर हैंडल @Amul_Coop पर शेयर किया है। पोस्टर के साथ अमूल ने कैप्शन में लिखा है #Amul टॉपिकल: स्टार कपल वेलकम ए बेबी गर्ल। अमूल के इस पोस्टर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रैल, 2022 को हुई थी। इसके बाद आलिया ने 27 जून, 2022 को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
