-
Advertisement
#Corona के चलते ऑनलाइन हो रहा बाल विज्ञान मेला, 1280 Students ले रहे हिस्सा
ऊना। कोविड-19 के साए में इस बार का बाल विज्ञान मेला (Baal vigyaan Mela) ऑनलाइन शुरू किया गया है। स्कूली बच्चों (School Student) में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विज्ञान में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर वर्ष बाल विज्ञान मेलों का आयोजन किया जाता है। जिनमें मॉडल प्रदर्शनी, स्किट, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मैथ्स ओलंपियाड यह प्रमुख 6 गतिविधियां शामिल रहती हैं, लेकिन इस बार यह बाल विज्ञान मेला पूर्ण रूप से ऑनलाइन (Online) ही आयोजित किया जाएगा। जिसके चलते मॉडल प्रदर्शनी पर स्किट को इस वर्ष स्किप कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में इस विभाग ने 10 वीं व 12वीं पास के लिए निकाली #Vacancy, यहां पढ़ें डिटेल

गुरुवार को बीआरसी (BRC) भवन ऊना में शुरू हुए इस बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने किया। उन्होंने मेले के शुभारंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को इस विज्ञान मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। कोविड-19 के चलते जिला ऊना में ऑनलाइन बाल विज्ञान मेले का पहला प्रयास किया गया है। जिसमें जिला से 1280 विद्यार्थी इस विज्ञान मेले में हिस्सा लेकर अपना ज्ञान परख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Private_Schools के #Fee Structure के सिरदर्द को खत्म करने के लिए 1997 के एक्ट में होगा बदलाव
देवेंद्र चंदेल ने बताया कि बाल विज्ञान मेले में मॉडल प्रदर्शनी, स्किट, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मैथ्स ओलंपियाड आदि यह प्रमुख 6 गतिविधियां शामिल रहती हैं। जिनमें मॉडल और स्किट का आयोजन बच्चों की उपस्थिति के बिना संभव नहीं है। देश में चल रहे हालातों के चलते पहली बार ऑनलाइन बाल विज्ञान मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसके चलते मॉडल प्रदर्शनी और स्किट को इस बार स्थगित कर दिया गया है। केवल मात्र विज्ञान क्रियाकलाप, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और मैथ्स ओलंपियाड को बाल विज्ञान मेले में शामिल किया गया है। जिसमें शिक्षा विभाग के अध्यापकों के पैनल ऑनलाइन ही बच्चों के विज्ञान से संबंधित ज्ञान को परख रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

