-
Advertisement
BB 17 वीकेंड का वारः सलमान की फटकार के बाद रोते-रोते बेहोश हुई आयशा
नेशनल डेस्क। बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) की फटकार से आयशा खान (Ayesha Khan) रोते-रोते बेहोश हो गईं जिसके चलते सभी घरवाले बहुत घबरा गए। सलमान खान को भी घर वालों से बात करने के लिए घर में दाखिल होना पड़ा। दरअसल, सलमान खान ने आयशा और मुनव्वर के बीच चल रहे रोमांस और झगड़े वाले ड्रामें को लेकर दोनों की जमकर क्लास लगाई।
https://twitter.com/Leo1846560830/status/1741235170626130400
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोते-रोते आयशा अपने कमरे से बाहर की ओर आती हैं। कमरे से बाहर निकलते ही आयशा खान अचानक धड़ाम से जमीन पर गिर जाती हैं। जिसके बाद मुनव्वर समेत बाकी सभी घरवालों तुरंत उन्हें उठाकर मेडिकल रूम लेकर जाते हैं। वहां डॉक्टर आते हैं और उन्हें चेक करते हैं। जिसके बाद मेडिकल रूम में सलमान जाते हैं और आयशा का हालचाल देखते हैं। इस दौरान मुनव्वर भी रोते हुए नजर आते हैं।
https://twitter.com/JustAFierceSoul/status/1741165368616661026
डॉक्टर ने सलमान को बताया कि आयशा खान को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। ऐसे में कुछ लोगों की मदद से आयशा को बिग बॉस के घर से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। आयशा की हालत से सभी कंटेस्टेंट बेहद सदमे में थे। आयशा को होश आने के बाद वह रोने लगीं। सलमान ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें जवाब नहीं दे पाईं, इसके बाद सलमान खान ने घरवालों को समझाया कि यह शो मानसिक रूप से मजबूत लोगों के लिए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

