-
Advertisement
हिंदुस्तानी भाउ ने एकता कपूर व उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए यह आरोप
मुंबई। बिग बॉस 13 प्रतिभागी हिंदुस्तानी भाउ (Hindustani Bhau) ने ऑल्ट बालाजी ऐप के एक शो में भारतीय सेना, उनकी यूनिफॉर्म को अश्लील तरीके से दिखाने पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले हिन्दुस्तानी भाऊ रविवार से इंस्टाग्राम पर किसी बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटी को एक्स्पोस करने और उनके नाम FIR दर्ज करने की बात कर रहे थे। भाऊ ने कहा था कि वे 1 जून को एक बड़ा धमाका करेंगे और अब उन्होंने अपना वीडियो भी जारी कर दिया है।
यहां जानें, किसी सीन की वजह से भाउ ने ठोंका है केस
https://twitter.com/RealKingbhau/status/1267378363683033093
इसके साथ ही उन्होंने उक्त शो की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर कहा कि ऐसा मज़ाक उड़ाया है, हमारी इंडियन आर्मी का एकता और शोभा कपूर को जल्दी अरेस्ट करो। भाऊ ने एकता कपूर की वेब सीरीज ‘XXX’ के बारे में बताते हुए कहा कि इस सीरीज में एकता कपूर ने इंडियन आर्मी के जवानों के बारे में गलत चीजें दिखाई हैं। भाऊ ने कहा कि सीरीज में दिखाया गया है कि जब एक सेना का जवाब बॉर्डर पर देश सेवा के लिए चला जाता है तो उसकी बीवी बॉयफ्रेंड को घर बुलाती है और पति की आर्मी यूनिफॉर्म पहनाकर सेक्स करती है। इंटिमेट सीन के दौरान महिला आर्मी यूनिफॉर्म को फाड़ती है और उसका मजाक उड़ाती है।
एकता कपूर को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए
भाऊ का कहना है कि इस तरह की चीजें दिखाकर हिंदुस्तानी फौज और उनके बलिदान को शर्मसार किया जा रहा है और इसलिए उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। भाऊ के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग एकता कपूर से माफी की मांग करने लगे। उनका कहना है कि एकता कपूर को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि हिन्दुस्तानी भाऊ को बिग बॉस 13 में देखा गया था। वो सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और भारत के बारे में बात करने के लिए फेमस हैं।
