-
Advertisement
खाना खाकर रात को सोने गया BSc का छात्र, सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप इलाके में बीएससी के छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट (Suicide note) भी नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: Court ने सुशांत आत्महत्या मामले में सलमान, करण जौहर व अन्य पर दायर Case किया खारिज
जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप, शिवनगर निवासी रवि विश्वास का 20 वर्षीय पुत्र शुभम विश्वास सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीएससी सेकंड ईयर (Bsc second year) का छात्र था। शुभम की मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद शुभम दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह सात बजे तक जब वह अपने पिता रवि को चाय देने नहीं आया तो उन्होंने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आने पर वह बेटे के कमरे में गए। दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इस पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो शुभम फंदे पर लटका हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
