-
Advertisement
हिमाचल में Bus हादसा,खाई में गिरी निजी बस-मौके पर मची चीख-पुकार
Bus Accident In Himachal : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के तहत भटियात में आज सुबह एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त मौके पर बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा भटियात के समोट के पास हुआ यहां पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे। जैसे ही बस सड़क से बाहर लुढ़की, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

झाड़ियों और पेड़ों के बीच जाकर रुक गई
इस दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना है अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सड़क से बाहर लुढ़कने के बाद बस झाड़ियों और पेड़ों के बीच जाकर रुक गई, जिससे एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस गहरी खाई में गिरती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

