-
Advertisement
खड्ड में बहे दंपती के पोते का शव चार किमी दूर मिला
रोहड़ू। यहां के डिस्वाणी पंचायत के अंतर्गत कलोटी गांव के पास खड्ड में बहे दंपती (Couple Flown Away in Flood) के पोते का शव भी रविवार को चार किलोमीटर की दूरी पर मिल गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। दंपती और उनका पोता बादल फटने के बाद शुक्रवार रात लैला बाढ़ में बह गए थे। शनिवार को दंपती के शवों को बरामद कर लिया गया था।
जगोटी गांव निवासी रोशन लाल का शव शनिवार देर शाम बडियारा के सीमा के समीप पब्बर नदी (Pabbar River) के तट से बरामद हुआ। अंधेरा होने से पहले उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी पब्बर नदी से करीब तीन किलोमीटर दूर मिला। रविवार को सुबह ग्रामीणों की ओर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उनके पोते कार्तिक का शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर पब्बर नदी में मिला है। प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने का काम जारी है। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने तीन लोगों के शव मिलने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े:मशीन से चारा काट रही महिला की करंट लगने से मौत
