-
Advertisement
उत्तरकाशी के धराली में फटा बादलः पहाड़ से आया पानी का सैलाब, पूरा गांव बहाकर ले गया
Cloud Burst in Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद बाजार मलबे में तब्दील हो गया। गंगा घाटी के खीर गंगा गांव बह गया है। हालात बेहद भयावह हैं और जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुट गया है। इस हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका है।
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद तबाही का मंजर। गंगा घाटी के खीर गंगा क्षेत्र में हालात बेहद भयावह हैं। बादल फटने से कई लोग लापता …..#Uttarakhand #dharali #uttarakhand #uttarakshi #cloudbrust #flod #Uttarakhand #UttarkashiCloudburst pic.twitter.com/XzE0HdQcVw
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 5, 2025
पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। जिससे पूरा क्षेत्र तबाही की तस्वीर में बदल गया है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। प्रशासन ने अब तक चार लोगों के मौत की पुष्टि की है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है, जहां जलस्तर बढ़ने से भारी नुकसान हुआ है।धामी ने बताया कि बचाव और राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन, भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा- हम लोगों को बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद प्रदान करेगी।
धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।
इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 5, 2025
गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल है।बाढ़ के चलते धराली बाजार को भारी नुकसान पहुंचा है चारों ओर केवल बाढ़ के साथ आया मलबा नजर आ रहा है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ के चलते खीर गंगा के तट पर स्थित प्राचीन कल्प केदार मंदिर के भी मलबे में दबने सूचना है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
