-
Advertisement
Punjab : Jobs में आरक्षण पर Capt. Amarinder का इनकार, बोले – न्यायिक जांच पर खरा नहीं उतरेगा फैसला
चंडीगढ़। हरियाणा में नौकरियों में राज्य के लोगों को 75 फीसदी आरक्षण दिया गया है। इसी तर्ज पर पंजाब (Punjab) में भी नौकरी की मांग उठ रही थी जिसे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नकार दिया है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में नौकरियों (Jobs) में हरियाणा की तर्ज पर कोटे की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में इस संबंध में पड़ोसी राज्य की ओर से हाल ही में लिया गया फैसला न्यायिक जांच पर खरा नहीं उतर सकेगा। हम पंजाब में इस तरह का कदम नहीं उठा सकते हैं।
ये भी पढे़ं – Punjab: 12वीं ओपेन स्कूल के बाकी बचे विषयों की परीक्षाएं रद्द; आदेश जारी
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (CM Captain Amarinder Singh) ने फेसबुक लाइव में एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब में नौकरियों में इस तरह का कोटा तय नहीं किया जा सकता है। इस तरह का कदम उचित नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि संविधान और कानून नौकरियों के मामले में ऐसे किसी भी भेदभाव की इजाजत नहीं देता। पंजाबी पूरे देश में नौकरियां कर रहे हैं और किसी राज्य में इन पर कोई पाबंदी नहीं है। हम दूसरे राज्यों के नौजवानों को पंजाब में नौकरियां लेने से नहीं रोक सकते। मेरी नजर में हरियाणा का फैसला अदालतों की जांच में खरा नहीं उतर पाएगा। गैंगस्टर विकास दुबे के उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर पर कैप्टन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन कांग्रेस की ओर से जांच की मांग करना बिल्कुल जायज है। सत्य सामने आना चाहिए।
