-
Advertisement
Mithun Chakraborty को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, सिनेमा में अद्भुत योगदान के लिए सम्मान
Dadasaheb Phalke Award 2024: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें ये सम्मान ,सिनेमा में अदभुत योगदान के लिए दिया जा रहा है। 74 वर्षीय मिथुन ने अपने करियर में फिल्मों में शानदार किरदार निभाएं। सूचना और प्रसारण मंत्री (Information and Broadcasting Minister) अश्विनी वैष्णव ने इसका ऐलान किया है।
https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1840609074041225415
अश्विनी वैष्णव ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर बताया
अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लिखा, मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा हर जनरेशन को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने महान अभिनेता, श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।
-पंकज शर्मा
