-
Advertisement
जोनल अस्पताल धर्मशाला के डॉ. राजेश गुलेरी ने किए अपने अंगदान, लोगों को किया प्रेरित
Last Updated on September 23, 2023 by Soumitra Roy
धर्मशाला। धर्मशाला अस्पताल के एम.एस डॉ. राजेश गुलेरी (Dr. Rajesh Guleri) ने आयुष्मान भव अभियान के तहत अपने अंगदान किए हैं। ऐसा कर उन्होने लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया है। डॉ. राजेश गुलेरी का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान में सबको हिस्सा लेना चाहिए ताकि जिन लोगों के किसी कारण वश कोई अंग काम ना करे तो उन्हें इसमें सहायता मिल सके। ऑर्गन की कमी के चलते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भी नेशनल रजिस्ट्री ऑफ ऑर्गन डोनर्स बनाई गई है जिसमें लोगों को मृत्यु के बाद अंग दान (Organ Donation) करने के लिए प्रेरित किया जाता है और इस अभियान के साथ जोड़ा जाता है।
20 से अधिक लोगों ने किए अपने अंगदान
डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि ये अभियान 4 दिन पहले चलाया गया है जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा नहीं ले रहे थे जिसके स्वास्थ्य विभाग (Health department) के अधिकारी होने के नाते उनका फर्ज बनता था कि वे लोगो को इसके लिए प्रेरित करें जिसके लिए उन्होंने खुद अपनी किडनी दान (Donate) करने की एक पहल करते हुए लोगों को प्रेरित किया और इसे सोशल मीडिया में डाला जिसके बाद लोगां ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कल शाम से ही 20 से अधिक लोगों ने अपने अंग दान किए और अभी आज सुबह से ही लोग आकर व ऑनलाइन माध्यम से इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़े:ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग