-
Advertisement
Fake IPS officer | Fake ID Card | Two Wireless Sets |
धर्मशाला पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) का अधिकारी बनकर खनियारा में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी करीब एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रह रहा था। दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से गुजरात नंबर की कार और बाइक को कब्जे में लिया है। आरोपी ने अपनी कार पर गवर्नमेंट इंडिया तक लिखवाया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे के कारोबारियों को ही अपना शिकार बनाता था। उनसे चरस आदि नशीले पदार्थ पकड़ता था और उसे खुद सेवन करने के अलावा आगे भी सप्लाई करता था।