-
Advertisement
धोनी को देखते ही पैरों में क्यों गिरी लड़की? वीडियो में फिर देखिए क्या हुआ
Last Updated on August 27, 2023 by sintu kumar
रांची। घुटने की सर्जरी के बाद क्रिकेट से दूर यहां अपने घर में रिहैब कर रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (Chennai Super Kings Captain MS Dhoni) आजकल ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ ही बिताते हैं। लेकिन इपने प्रशंसकों से उनका मिलना-जुलना कम नहीं हुआ है। बीते दिनों अपने अभिभावकों के साथ मिलने पहुंची एक लड़की धोनी को देखते ही उनके पैरों पर गिर पड़ी। फिर धोनी ने उससे हाथ मिलाकर फोटो भी खिंचवाई। उनकी इस अदा पर फैंस कायल हो गए हैं।
वीडियो में एमएस धोनी चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनकी एक फीमेल फैन (Female Fan) आती है और आते ही माही के पैरों में पड़ जाती है। यह देख धोनी उसे ऐसा करने से मना करते हैं और मुस्कुराते हुए उससे हाथ मिलाते हैं। धोनी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Mahi🫶❤️#MSDhoni pic.twitter.com/Y5Q6zYdypf
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) August 27, 2023
वीडियो हुआ वायरल
धोनी के फैन ने ही इस वीडियो को ट्विटर (X) पर पोस्ट किया है, जिसे लगातार कई यूजर्स ने शेयर किया है। इससे पहले भी एमएस धोनी के पैर छूने के कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो चुके हैं। उनके कई फैंस इस तरह कर चुके हैं। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में तो सिंगर अरिजीत सिंह ने भी माही के पैर छूए थे।
सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर
धोनी सोशल मीडिया (Social Media) पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। इसके बावजूद इंस्टाग्राम (Instagram) पर 45 मिलियन से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। धोनी ने आखिरी बार इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे का पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने पालतू कुत्तों के साथ दिखे थे। धोनी ने कुत्तों के साथ ही अपना बर्थडे केक भी काटा था। उस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था।