-
Advertisement
हमीरपुर में जनरल स्टोर में लगी आग, बच्चों की वर्दियां जलकर राख
हमीरपुर। शहर में रविवार अलसुबह भयंकर अग्निकांड हो गया। अचानक एक जनरल स्टोर में आग लग गई। आग लगने से अंदर रखी हुई लाखों की छात्रों की यूनिफॉर्म जलकर राख हो गई। इसके साथ ही अन्य सामान को भी आगजनी में काफी अधिक नुकसान पहुंचा है। दुकान के अंदर आग का पता चलते ही दमकल विभाग को सूचित किया।घटना की जानकारी मिलते ही लोग भी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की सहायता करने में जुट गए। दमकल विभाग ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।

जानकारी के मुताबिक आगजनी कि यह घटना रविवार अल सुबह लगभग 4 बजे के पेश आई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग को नियंत्रित किया गया। आगजनी में छात्रों की यूनिफार्म के साथ ही बिजली का मीटर, खिड़कियां दरवाजे तथा वायरिंग जल गई है। वह इस बारे में दमकल विभाग के केंद्र अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शहर में आगजनी की घटना हुई है। संबंधित दुकानदार को लगभग 500000 का नुकसान हो गया है।

