-
Advertisement
मनाली में आग- दो मंजिला मकान आया चपेट में , सबकुछ जलकर राख
Fire in Manali: पर्यटन नगरी मनाली के समीप करजां गांव में देर रात मकान में आग लग गई। काष्ठकुणी शैली में बने इस मकान में आग लगने से समस्त गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जिस मकान में आग लगी वह निहाल चंद पुत्र चमन लाल का था। आग से मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।
50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया
रात लगभग सवा आठ बजे लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग ने मकान की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना में छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मनाली व पतली कूहल से मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।आग से साथ लगते मकानों को बचाया गया।घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी सरनपत ने बताया कि निहाल चंद को आग लगने से लगभग छह लाख का नुकसान हुआ है। आसपास की लगभग 50 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।
तुलसी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
