-
Advertisement

कुल्लू दशहरा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड, विदेशी संस्कृति देखने जुटी भीड़
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा (International Kullu Dussehra) के दूसरे दिन आज पहली मर्तबा अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड हुई। इसमें 14 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। ढालपुर में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड में विदेशों से आए कलाकारों (Artists From Foreign Countries) ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विदेशी संस्कृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
परेड ढालपुर के माल रोड होते हुए कॉलेज गेट तक आई
इसमें रूस, इजराइल, रोमानिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, थाईलैंड, ताइवान, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, दक्षिण सूडान, ज़ांबिया, घाना,इथियोपिया, रशिया, अमेरिका सरीखे देशों की संस्कृति दिखाई दी।

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में पहली बार कल्चरल परेड (First Time International Culture Parade) का आयोजन किया गया। यह परेड कुल्लू के ढालपुर के माल रोड होते (Mall Road of Dhalpur in Kullu) हुए कॉलेज गेट तक आई।
यह भी पढ़े:गोबिंद सागर झील वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए नोटिफाई, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा