-
Advertisement

पैरालाइज्ड नहीं है कांग्रेस संगठन बस मजबूत करने की जरूरत, रजनी पाटिल कर रही कांग्रेस संगठन पर मंथन
Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद रजनी पाटिल (Himachal Congress in-charge Rajni Patil) शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची। जहां पर उनका कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress State President Pratibha Singh)अन्य नेताओं ने स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान रजनी पाटिल ने मंत्री चंद्र कुमार द्वारा कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड (Congress organization paralyzed)कहने के बयान पर कहा कि संगठन पैरालाइज्ड नहीं है बल्कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है और पूर्व में बीजेपी की सरकार को सत्ता से बाहर किया था, ऐसे में हिमाचल कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड कहना सही नहीं है। संगठन को ताकत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल्दी सबके साथ चर्चा करने के बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और यहां पर बैठकर करने के बाद फीडबैक कांग्रेस कमान के समक्ष रखा जाएगा।
कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही
कांग्रेस कार्यालय पहुंचते ही रजनी पाटिल ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। इसके बाद वे तीन बजे सीएम( CM) डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Congress State President Pratibha Singh)के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद पूर्व पदाधिकारी पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक होगी।बता दें कि रजनी पाटिल बीती रात को ही शिमला पहुंच गई हैं। रजनी पाटिल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। वहीं अध्यक्ष को बदलने की भी चर्चाएं तेज हो गई है। प्रतिभा सिंह को बदला जाएगा या फिर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए, रजनी पाटिल इसे लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।
संजू चौधरी