-
Advertisement

क्लास में लड़के ने किया ऐसा काम,सब हो गए Emotional-वीडियो हो रहा वायरल
Viral Video : सोशल मीडिया कई बार इमोशनल (Emotional) कर देता है,जब ऐसा कुछ दिख जाता है जो दिल को छू जाता है। आज भी कुछ ऐसा होने जा रहा है। जो वीडियो सामने आया है वाकई में वह इमोशनल करने वाला है। भरी क्लास में एक लड़का ऐ गुज़रने वाली हवा गा रहा है।
सोनू निगम (Sonu Nigam) और रूप कुमार राठौड़ द्वारा गाए गए इस गाने को इस छात्र ने इतनी खूबसूरती से गाया कि क्लास (Class) में बैठे सभी बिलकुल शांत होकर उसे सुनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी स्टूडेंट्स शांत होकर क्लास में बैठे हैं और एक लड़का बीच में खड़े होकर गाना गा रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ऐ गुजरने वाली हवा। वीडियो (Video) पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर ढेरों तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं।
भाई आपके कंठ में साक्षात् माँ शारदा विराजमान
एक यूजर (Users) ने तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा. भाई आपके कंठ में साक्षात् माँ शारदा विराजमान है, अतिसुन्दर, दूसरे यूजर ने लिखा, दिल छू लिया यार। इसी तरह अन्य ने भी तारीफों से भरे कमेंट किए हैं।
-पंकज शर्मा