-
Advertisement
आम आदमी को महंगाई का झटकाः रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े
Last Updated on February 15, 2021 by
आम आदमी महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल- डीजल ( Petrol – Diesel) के साथ एलपीजी गैस सिलेंडर ( Lpg gas cylinder) की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। यहां पर पेट्रोल -डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं वहीं गैर सबसिडी वाले 14.2 किलो के घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत अब 719 से बढ़कर 769 हो गई है। यानी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि हुई है। बढ़ी हुई कीमतें रात 12 बजे के बाद से लागू हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर पेट्रोल 89 रुपए प्रति लीटर के करीब बिक रहा है। देश के कई शहरों में तो पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने वाला है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 95.46 , चेन्नई में 91.19 और कोलकाता में 90.25 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: एक महानगर में शतक से सिर्फ इतनी दूर है पेट्रोल की कीमत, एक साल में ही दाम में हुई इतनी बढ़ोतरी
हाल ही में महंगाई काफी बढ़ गई है और इस माह में गैस सिलेंडर के दाम भी दूसरी बार बढ़े हैं। जाहिर है हर माह की पहली तारीख को एलपीजी ( LPG) के दाम में बदलाव होता है। इस बार पहली फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 190 रुपए बढ़े थे लेकिन घरेलु गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन इसके बाद 4 फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम छह रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गए थे।