-
Advertisement
Himachal में खुलने लगे जिम और योग सेंटर, तीन जिलों ने जारी की अधिसूचना
शिमला। कोरोना महामारी के चलते हिमाचल (Himachal Pradesh) में करीब चार माह से बंद पड़े जिम (Gym) खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र की गाइडलाइन और अनलॉक तीन के तहत हिमाचल प्रदेश के शिमला और सोलन में बुधवार को कुछ जिम और योग केंद्र (Yoga Center) खुल गए हैं। इसी तरह से जिला ऊना में यह जिम नौ अगस्त से खुलेंगे। तीनों जिलों के डीसी ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसी तरह से जल्द ही हिमाचल प्रदेश में लोगों को मंदिरों के दर्शन करने को भी मिलेंगे। प्रदेश के मंदिर भी जल्द ही खुलेंगे। इसको लेकर तैयारी चल रही है। बस इंतजार है तो केंद्र सरकार के आदेशों की।
यह भी पढ़ें: Covid-19 Update: हिमाचल में मरीजों का आंकड़ा 2900 के पार; आज ठीक हुए 52 लोग
बता दें कि प्रदेश में जिम और योग सेंटर खोलने से पहले इनके संचालकों को कुछ कार्य करने होंगे। ऊना जिले नौ अगस्त तक संचालक इसकी औपचारिकताएं पूरा कर सकते हैं। डीसी ऊना संदीप कुमार ने बताया कि नौ अगस्त से जिम और योग सेंटर खोल जा सकते हैं। इसके लिए संचालकों को संबंधित एसडीएम को अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके बाद किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं रहेगी। जिम और योग सेंटर में शारीरिक दूरीए फेस कवर समेत सभी प्रकार की एहतियात बरतनी होंगी। वहीं खेल परिसर शिमला में रोजाना व्यायाम के लिए आने वाले लोगों की संख्या सैकड़ों में होने के चलते जिम को सैनिटाइज किया जा रहा है और अब लोगों के बैच बनाकर उन्हें जिम में व्यायाम के लिए बुलाया जाएगा। जिसका बाकायदा शेड्यूल बनाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


