-
Advertisement
Himachal की इस बेटी को मदद की दरकार, आंख के ऑपरेशन को चाहिए पैसे
नादौन। हिमाचल (Himachal) की एक बेटी को मदद की दरकार है। बेटी की दोनों आंखें खराब हो चुकी हैं। ऑपरेशन (Operation) के लिए पैसों की कमी आड़े आ रही है। हमीरपुर (Hamirpur) जिला के उपमंडल नादौन के निकटवर्ती अथवानी क्षेत्र के धनोट गांव निवासी महिला ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व प्रदेश सरकार से बेटी का जीवन बचाने की गुहार लगाई है। बेहद गरीब परिवार से संबंधित पीड़िता आरती पत्नी बहादुर सिंह ने पीएम कार्यालय को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि उसका पति दिमागी तौर पर परेशान रहता है, परंतु उसकी इकलौती बेटी की दोनों आंखें खराब हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें: ब्लैक फंगस की दवाओं पर टैक्स नहीं, कोविड वैक्सीन पर 5 फीसदी जारी रहेगा
आरती ने बताया कि उसकी बेटी का उपचार पंजाब के एक विशेष अस्पताल (Special Hospital) में चल रहा है। उसने बताया कि उसकी बेटी की एक आंख का ऑपरेशन हो गया है, जिस पर करीब 80,000 खर्च आया है। यह राशि उसने कुछ कर्ज लेकर तो कुछ राशि लोगों व समाज सेवकों द्वारा एकत्रित करके दी है। आरती का कहना है कि अब उसकी बेटी की दूसरी आंख (Eye) का भी ऑपरेशन होना है। उसका कहना है कि एक सामाजिक संस्था हिमाचल जन कल्याण संकल्प समिति उनकी मदद कर रही है, परंतु आगे अभी और अधिक खर्च होने वाला है। आरती ने कहा कि वह इतना खर्च करने में असमर्थ हैं। उसने पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी का जीवन बचाने के लिए उसकी आर्थिक सहायता की जाए। सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि गरीबी के कारण परिवार की हालत खराब है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा भी प्रदेश सरकार से इस गरीब परिवार की सहायता की गुहार लगाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

