-
Advertisement
हमीरपुर अब नगर निगम- नोटिफिकेशन जारी, 94 गांव भी होंगे शामिल
Notification issued For MC Hamirpur: हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम ( Municipal corporation) बनाने की अधिसूचना (Notification) जारी हो गई है। अब हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम के नाम से माना जाएगा। नगर निगम में 94 गांव शामिल किए गए हैं। अब 26 दिसंबर यानी कल नो-कॉन्फिडेंस की बैठक (No-confidence meeting) है। इस संबंध में शहरी विकास के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने अधिसूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अब हमीरपुर नगर निगम होगा राजपत्र (ई-गजट) में प्रकाशित होते ही नगर परिषद का नाम खत्म हो गया है।
नगर निगम हमीरपुर के तकरीबन 18 वार्ड( 18 Ward) बनाए जाएंगे। जिनके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी होगी। इसके तहत डीलिमिटेशन (Delimitation) होगी। नगर परिषद हमीरपुर में 11 वार्ड थे, जो अब बढ़कर लगभग 18 हो जाएंगे। यानी राजनीतिक माहौल अब नए परिवेश में शुमार हो जाएगा। वर्तमान नगर परिषद की नो कॉन्फिडेंस बैठक 26 दिसंबर को दोपहर बाद 4 बजे होगी। नगर निगम में शामिल किए गए कई इलाकों के लोग विरोध में उतरे हुए थे। लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसलिए उनका विरोध अब औपचारिकता रह जाएगा। नगर निगम का दायरा बढ़ने से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का भी अभी से सुगबुगाहट का क्रम शुरू हो गया है।