-
Advertisement
केदारनाथ धाम के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौ#त,चार धाम हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगाई
Helicopter crash: केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है।हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।
जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात के 1-1 यात्री थे। चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
