-
Advertisement
संडे के दिन Transport Minister ने जारी किए कुछ ऐसे निर्देश, लंबित कार्य पर कुछ ऐसा कह डाला
कुल्लू। परिवहन मंत्री (Himachal Transport Minister) बिक्रम सिंह संडे के दिन कुल्लू बस अड्डा (Kullu Bus Stand) के चल रहे निर्माण कार्य को देखने जा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बस अड्डा के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बस अड्डा निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ लंबित कार्य का जायजा भी लिया। इस मौके पर उन्होंने बस अड्डा के साथ लगती भूमि पर अतिक्रमण को हटाने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित लंबित कार्य में तेजी लाने को कहा।
बस अड्डे का निर्माण बीओटी आधार पर कर रही सीएसए इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों ने बिक्रम सिंह ठाकुर (Bikram Singh Thakur) को इस मौके पर जानकारी दी कि बस अड्डे का कार्य वर्ष 2018 में शुरु हो गया था और अगले तीन महीने में लंबित कार्य पूर्ण होने की पूरी उम्मीद है। करीब तीन माह के भीतर बस अड्डा तैयार हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और बाकि का काम तीन माह के भीतर निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बस अड्डे में अत्याधुनिक सुविधाएं लोगों को दी जाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


