-
Advertisement
Holy Bath | Makar Sankranti | Vikramaditya Singh
/
HP-1
/
Jan 14 20241 year ago
प्रदेश के पावन तीर्थों में शुमार करसोग के तत्तापानी में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। सुबह चार बजे से ही यहां पर शाही स्नान शुरू हो गया था और लोग अंधेरे में ही स्नान के लिए पहुंच गए थे। इसके बाद तुलादान और नव ग्रह पूजन भी किया। स्नान के लिए सभी तरह के प्रबंध कर लिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मेले में पहुंची और मकर संक्रांति मेले का समापन करेंगे।
Tags