-
Advertisement
ठियोग के मतियाणा में मकान में लगी आग, पांच लोगों के परिवार हुए बेघर
House caught Fire: हिमाचल में सर्द मौसम में आग ( Fire)लगने की घटनाएं बढ़ रही है। बीती रात शिमला जिला में एक मकान में आग( House caught Fire) लग गई। आग लगने से मकान में रह रहे पांच परिवार बेघर हो गए।
जानकारी के अनुसार ठियोग के मतियाणा के साथ लगते गांव मनलोग में एक मकान में आग लग गई। इस मकान में प्रदीप , मदन, राकेश , धनी राम व प्रकाश के परिवार रहते थे। आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों व अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संजू चौधरी
