-
Advertisement
परीक्षा, अंक और जीवन का आधार नहीं है ये एक उत्सव है, मेहनत पर भरोसा रखें नकल पर नहीं
Dr Rajesh Sharma : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कल से शुरू होने जा रही वार्षिक परीक्षाओं से ठीक पहले बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि परीक्षा, अंक और जीवन का आधार नहीं है ये एक उत्सव है,मेहनत पर भरोसा रखें नकल पर नहीं। उन्होंने परीक्षा को जीवन का एक हिस्सा बताते हुए इसे बोझ न मानने और परीक्षा को एक उत्सव की तरह लेने की सलाह दी है। परीक्षा का मतलब सिर्फ़ मार्क्स लाना नहीं है बल्कि यह आपके संपूर्ण विकास की प्रक्रिया है। डॉ राजेश ने छात्रों को तनाव मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ और अंकों की चिंता किए बिना परीक्षा देने का संदेश दिया है।
अपनी क्षमता और अपनी गति से पढ़ाई करें दूसरों से तुलना ना करें
डॉ राजेश ने कहा है कि अपनी क्षमता और अपनी गति से पढ़ाई करें दूसरों से तुलना ना करें। मेहनत पर भरोसा रखें नकल करने से भविष्य अंधकारमय होता है। परीक्षा के बारे में माता.पिता शिक्षकों या दोस्तों से खुलकर बात करे। मां.बाप की आलोचना और टोका.टाकी से बच्चों को विचलित होने की जगह उत्साहित होना चाहिए, क्योंकि हरेक माता पिता सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चे के भले के लिए उसे टोकता है। दबाव से क्या डरना, बच्चे अपने भीतर झांके, दबाव से दबना नहीं चाहिए। परीक्षा को खुशी का एक अवसर मानना चाहिए। जो हमें साल भर की मेहनत के बाद मिलता है। यह ऐसा उमंग.उत्साह का पर्व है। जिसमें दबाव का नहीं प्रसन्नता का स्थान हो।
दूसरे बच्चों से अपने बच्चों की तुलना मत करें
बोर्ड चेयरमैन डॉ राजेश ने कहा कि हार्ड वर्क बहुत अच्छी चीज है, लेकिन स्मार्ट तरीके हार्डवर्क से ज़्यादा लाभ दे सकता है, इसलिए सोच-समझकर, प्लान बनाकर मेहनत करें। पढ़ाई के लिए समय निकालने की खातिर अपनी मां को रोजमर्रा के कामकाज के लिए समय निकालते हुए देखें, जो हर काम को उसी वक्त में कर पाती हैंए बच्चों के लिए मां का टाइम मैनेजमेंट बेहद प्रेरणादायक है। मैं सभी माता.पिता से अनुरोध करता हूं कि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों को सोशल स्टेटस न बनाएं। दूसरों बच्चों से अपने बच्चों की तुलना मत करें। आपके बच्चे के अन्दर जो सामर्थ्य है उसे पहचानिए। अंक और परीक्षा जीवन का आधार नहीं है। ये एक उत्सव है बस हमें यही याद रखना है।
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
