-
Advertisement
हिमाचल: इन्हें सौंपी वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष की कमान
मंडी। जिला मंडी वन मंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Non-Gazetted Employees Federation) के जनरल हाउस का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें चुनावों के द्वारा फॉरेस्ट गार्ड हुकम चंद (Forest Guard Hukam Chand) को मंडी का प्रधान चुना गया। हाउस का आयोजन मंडी शहर के भ्यूली स्थित विपाशा सदन में किया गया। हाउस में वन मंडल करसोग, नाचन, सुकेत, जोगिंदर नगर व वन मंडल मंडी के 180 कर्मचारियों ने भाग लिया। नई कार्यकारिणी के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम सामने आए जिसमें सर्वसम्मति ना बनने पर चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। प्रधान पद के लिए फॉरेस्ट गार्ड हुकम चंद और डिप्टी रेंजर राकेश रावत के लिए वोटिंग करवाई गई। जिसमें एक तरफे मुकाबले में हुकम चंद ने 179 वोटों में से 159 वोट लेकर प्रधान पद हासिल किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 2022-23 बजट की तैयारियां शुरू, विधायकों से सुझाव लेगी सरकार
इसके बाद सर्वसम्मति से वरिष्ठ उप प्रधान विपिन, महासचिव पवन व सचिव रूप लाल व उप प्रधान तेज सिंह को चुना गया। इसके साथ ही नवनियुक्त प्रधान फॉरेस्ट गार्ड हुकम चंद ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न कर्मचारियों को दायित्व सौंपे। सभी उपस्थित कर्मरचारियों ने नव नियुक्त कार्यकारिणी का फुल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। इस मौके पर मंडी वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी के नव निर्वाचित प्रधान हुकम चंद ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि वे आने वाले समय में वन कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की समस्या के निपटारे के लिए पुरजोर कार्य करेंगे। हुकम चंद ने कहा कि मौजूदा समय में कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी समस्या नई पेंशन स्कीम और वेतन विसंगति है जिसे दूर करने के लिए विशेष प्रयास प्रदेश महासंघ के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश सरकार से किए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


