-
Advertisement
लोक मित्र केंद्रों में तय शुल्क से अधिक वसूले तो खैर नहीं- ID होगी ब्लॉक
ऊना। लोकमित्र/सुगम केंद्रों में तय शुल्क से अधिक वसूलने वालों की खैर नहीं है। डीसी ऊना संदीप कुमार (DC Una Sandeep Kumar) ने बताया कि प्रशासन के ध्यान में आया है, जिला में लोक मित्र केंद्रों/सुगम केंद्रों द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (E-District Portal) के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इन सेवाओं के लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित की है, जिससे अधिक वसूलना कानूनन गलत है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः फर्जी BPL और अन्त्योदय कार्ड धारकों की सिफारिश करने वालों की भी खैर नहीं
उन्होंने बताया कि पहली बार दोषी पाए जाने पर ग्राहक सेवा केंद्र/ लोक मित्र केंद्र की आई-डी को एक से तीन माह के लिए ब्लॅाक किया जा सकता है अथवा पांच सौ रुपये जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि दूसरी बार दोषी पाए जाने पर सीएससी (CSC) की आई-डी (ID) छह माह से एक वर्ष तक के लिए ब्लॉक की जा सकती है। जबकि इससे अधिक बार दोषी पाए जाने पर आई-डी को स्थाई तौर पर ब्लॉक किए जाने का प्रावधान है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


