-
Advertisement
Jobs: IIT Mandi में निकली 43 पदों पर भर्तियां, यहां पढ़े पूरी डिटेल
कोरोना काल में अगर आप किसी जॉब की तलाश में हैं तो ये खबर आप के लिए खास हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology, Mandi Himachal Pradesh)) ने 43 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नॉन टीचिंग स्टाफ के इन पदों के इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.iitmandi.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इन पदों को लिए आवेदन पांच मई से शुरू हो चुके हैं लेकिन आप चार जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं वो इस प्रकार है।
यह भी पढ़ें:कोरोनाकाल में नौकरी-हिमाचलियों के लिए खास मौका-डिटेल जानने को करें क्लिक
- टेक्नीकल ऑफिसर-1
- स्पोर्ट्स ऑफिसर -1
- जूनियर टेक्नीकल सुपरिटेंडेंट-5
- जूनियर सुपरिटेंडेंट -6
- जूनियर सुपरिटेंडेंट ( राजभाषा) -1
- जूनियर इंजीनियर( सिविल)- 3
- जूनियर लेबोरेट्री एसीस्टेंट ( टेक्नीकल) -14
- जूनियर एसीसटेंट-12
शैक्षणिक योग्यताः टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मैकेनिकल में बीटेक होना चाहिए।
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास होना चाहिए।
जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों को तीन साल कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 फीसदी अंक में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


