-
Advertisement
हिमाचलः #Mask ना लगाया तो हो सकती है आठ दिन की जेल, #Drone से रखी जा रही नजर
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) संकट में मास्क (#Mask) ना लगाने अब भारी पड़ सकता है। मास्क ना लगाने पर अब आपको 8 दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) ने कहा कि मास्क सगाने और उचित दूरी को बनाए रखने के निर्देशों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त है। ड्रोन (#Drone) और सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से नजर रखी जा रही है। कोई भी व्यक्ति जो बिना मास्क लगाए पाया जाता है, बिना वारंट के गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी होगा। दोषी पाए जाने पर आठ दिन के लिए कारावास या 5,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।
मास्क ना पहनने के लिए किए गए अपराध के लिए न्यूनतम शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः #NightCurfew में एक घंटा छूट, शनिवार को Work From Home- शादियों में अब 50 लोग
बता दें कि हिमाचल पुलिस ने 23 मार्च के बाद से कोविड-19 (Covid-19) कर्फ्यू और लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 2,227 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मास्क ना लगाने पर 31,317 चालान किए व 1,24,22,450 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2,304 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 1,934 वाहनों को जब्त किया गया। हिमाचल में अब तक 1,339 पुलिस कर्मियों (Police Personnel) की रिपोर्ट कोविड -19 पाई गई है, जिनमें से 978 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक जवान की मृत्यु हुई है।हिमाचल में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदेश में कारोना का आंकड़ा 38435 पहुंच चुका है। जबकि अभी तक 604 लोगों की मौत हो चुकी है। 490 आज हुए ठीक हुए हैं और 8108 मामले एक्टिव हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


