-
Advertisement
हिमाचल: 42 की प्रेमिका-23 का प्रेमी, प्यार परवान ना चढ़ा तो किया सुसाइड; एक की गई जान
नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला (Sirmaur District) में 42 साल की महिला और 23 साल के युवक का प्यार जब परवान नहीं चढ़ा, तो दोनों ने सुसाइड (Suicide) करने का प्रयास किया। महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। मामला सिरमौर जिला के हरिपुरधार के लाना पालर की है। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग (love Affairs) काफी दिनों तक चलता रहा। लेकिन दोनों की उम्र का अंतर घरवालों को रास नहीं आया। जिससे आहत दोनों ने एक साथ जान देने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: महिला का आरोप: बॉस करता है अश्लील हरकतें, शारीरिक संबंध बनाने का डाल रहा दबाव..
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक और सुसाइड करने वाली महिला एक ही गांव के रहने वाले थे। इन दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग (Lover)चल रहा था। जिसके बारे में जब दोनों के परिजनों को पता चला, तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। जबकि दूसरी तरफ युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस के फंदा लगाने की वजह से महिला की मौत हो गई। संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने महिला का शव उसके परिवार को सौंप दिया। डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।
पांवटा साहिब में 21 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या
पांवटा साहिब में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव घर के समीप एक पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान मनीषा पत्नी कुंदन सिंह निवासी गांव बकिला तहसील कालसी जिला देहरादून उत्तराखंड के रूप में हुई हैए जो पांवटा साहिब में अपने मायके आई हुई थी। पुलिस के अनुसार पुरूवाला थाना को सूचना मिली थी कि एक महिला पेड़ पर फंदे से लटकी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल की तरफ 21 वर्षीय मनीषा पत्नी कुंदन सिंह पेड़ की टहनी पर फंदे से लटकी हुई है। पुलिस के अनुसार मृतका के मायके व ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। दोनों पति.पत्नी भी खुश थे। परिजनों ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group..
