-
Advertisement
Mandi Shivratri | Festival | Bada Dev Kamrunag |
Last Updated on February 9, 2023 by sintu kumar
मंडी शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी जनपद के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग आज अपने मूल स्थान से लाव लश्कर के साथ मंडी के लिए निकल गए हैं। देव कमरूनाग की छड़ी ज्यूणी घाटी के कांडी कमरूनाग गांव के पास बने भंडार में रखी होती है। देव कमरूनाग 10 दिन की पैदल यात्रा के बाद 17 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी अरिंमद चैधरी मंडी शहर के द्वार पुल घराट पर उनका स्वागत करेंगे। उसके उपरांत बड़ा देव कमरुनाग राज माधव राय मंदिर में हाजिरी भरेंगे। राज माधव राय में हाजिरी भरने के बाद बड़ा देव परंपरा के साथ राज दरबार में रामेश्वर सिंह स्वागत करेंगे। इसके बाद देव कमरूनाग पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान टारना माता मंदिर परिसर में विराजमान रहेंगे। यहां बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और आशीवार्द प्राप्त करते हैं। देव कमरूनाग के साथ उनके गुर और अन्य कारदार पूरे बाजे-गाजे के साथ मंडी के लिए चल पड़े हैं।